पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्यारोपी बलवंत सिंह राजोआना को मिली 3 घंटे की पैरोल, भाई के भोग में शामिल होने की हाईकोर्ट ने दी परमिशन

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्यारोपी बलवंत सिंह राजोआना को मिली 3 घंटे की पैरोल, भाई के भोग में शामिल होने की हाईकोर्ट ने दी परमिशन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को बुधवार यानी 20 नवंबर के दिन तीन घंटे के लिए पैरोल मिलेगी। बलवंत सिंह राजोआना को यह पैरोल अपने भाई के भोग में शामिल होने के लिए मिल रही है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पैरोल की परमिशन दी है। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक राजोआना पैरोल पर बाहर आएगा और अपने भाई के भोग में शामिल होगा। इस दौरान वो लुधियाना स्थित अपने गांव जाएगा। इससे पहले की पैरोल की बात करें तो राजोआना को 2021 में अपने पिता के भोग में शामिल होने के लिए एक घंटे की पैरोल मिली थी।

दरअसल बलवंत सिंह राजोआना के भाई कुलवंत सिंह की चार नवंबर को कनाडा में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके गांव में उनका भोग रखा गया है। भोग उनके लुधियाना के पास स्थित पैतृक गांव रोजाना कलां में होगा। भोग में शामिल होने के लिए याचिका लगाई गई थी जिसे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है।